Jaipur: प्रदेश के अधिकतम में तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के तापमान में कोई ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है. पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जालोर, फलोदी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों उदयपुर, अजमेर, कोटा,जयपुर,भरतपुर संभाग में 8-9 अप्रैल को मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी के साथ बीकानेर, जोधपुर संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. मध्य फरवरी से प्रदेश में एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था. लेकिन अब लगभग प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो चुकी है. इसी के साथ अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया वही भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज हुआ. 


अलवर जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर जिले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ जिले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा. टोंक जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. 


बूंदी जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. वही बांरा जिले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही जिले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया. करौली जिले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज हुआ.


वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर चूरू बीकानेर चूरू जिले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जालोर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. 


ये भी पढ़ें-


Dungarpur news: अज्ञात वाहन और कार की जबरदस्त टक्कर, कार सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर


राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का नया कीर्तिमान, RERA में 100 प्रोजेक्ट का रिकॉर्ड रजिस्टर्ड