President Draupadi Murmu: राजस्थान वासियों के लिए खुश खबरी है. नए साल में आमजन के लिए अब राजभवन के दरवाजे खुलेंगे. इसी क्रम में मंगलवार को संविधान पार्क का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू के राजभवन में दौरे को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  सुबह करीब 10.20 बजे जयपुर पहुंचेगी. सबसे पहले वो अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इसके बाद करीब 11.20 बजे राजभवन पहुंचेगी. राष्ट्रपति मुर्मू संविधान पार्क के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा. राज्यपाल कलराज मिश्र,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी संबोधन होगा. राजभवन में जनजाति प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति 2 बजे माउंट आबू के ब्रह्माकुमारी संस्थान जाएगी. राष्ट्रपति मुर्मू 4 जनवरी को स्काउट गाइड के कार्यक्रम जंबूरी मे शामिल होंगी.


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया जाएगा. राष्ट्रपति मुर्मु को सेना की टुकड़ी 21 तोपों की सलामी देगी. राष्ट्रपति 3 व 4 जनवरी को राजस्थान के दौरे पर रहेंगी. मुख्य सचिव, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर आगमन व विदाई पर मौजूद रहेंगे. 


राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विभिन्न विभागों को दी गई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ब्ल्यू बुक के प्रावधान के अनुसार राष्ट्रपति को सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी. सम्बंधित जिला कलेक्टर को यात्रा का प्रभारी और कोर्डिनेटर बनाया गया है.


ये भी पढ़ें- राजस्थान में ठंड हुई प्रचंड, 12 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का हाल