Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सूरज की तपन रोजाना तेज होती महसूस हो रही है. प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, इसी के साथ अब गर्मी सताने लगी है. बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बाड़मेर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है. इस हफ्ते के अंत तक 45 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इसी के साथ प्रदेश के सभी संभाग में मौसम शुष्क बना हुआ है. अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया.  


भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री, सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रहा. 


वहीं कोटा जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री,  टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, बांरा जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. 


डूंगरपुर जिले का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री, सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया. करौली जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री. 


वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री, जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, जालौर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.  


यह भी पढ़ेंः सचिन पायलट की चिट्ठी और गहलोत के खिलाफ अनशन, क्या विधानसभा चुनाव से पहले अलग होगी राह ?


यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ने लगा तापमान, दिन और रात में सताने लगी गर्मी