Rajasthan Weather Forecast: राजस्‍थान (Rajasthan) में  एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से   मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. तीखी धूप अब सताने लगी है. जिसके कारण  प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि  न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में बढोतरी देखी जा रही है. मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र (IMD Jaipur) ने शनिवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक तापमान कोटा (Kota) में रिकॉर्ड किया गया. वहां शुक्रवार को पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.


 मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार से  प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.   फिलहाल इस वक्त प्रदेश के किसी भी जिले में 9 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान नहीं है. 


कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम 


मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. जिससे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 30 किलोमीटर की स्पीड तक तेज हवाएं (आंधी) चल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, 12 फरवरी से एक बार फिर हवाएं चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक गिर जाएगा
कहां कैसा होगा तापमान


चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 09.9 डिग्री दर्ज किया गया. संगरिया का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया. वही फतहपुर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया. बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ गुलाबी नगरी जयपुर का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान डूंगरपुर जिले में 18.9 डिग्री दर्ज किया गया. 



प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 11.0 दर्ज किया गया, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 14.4 दर्ज किया गया, वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया,  पिलानी का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 09.9 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया.


 बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया. फतहपुर न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया. करौली जिले का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया.


 जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया. फलौदी जिले का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया. गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया. संगरिया का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया. जालौर जिले का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नजर आ रहे हैं.