Weather update: प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही अब रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बीती रात भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. तो वहीं बीती रात सीकर में 12 डिग्री के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. इसके साथ ही संगरिया हनुमानगढ़ में भी 12.7 डिग्री के साथ पश्चिमी राजस्थान की सबसे सर्द रात दर्ज की गई.रात के तापमान में गिरावट जहां लोगों को राहत दे रही है.तो वहीं दिन के तापमान में अभी भी गर्मी और सूर्य की तपीश लोगों को सताती हुई नजर आ रही है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान अब 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.  तो वहीं  8 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. तो वहीं प्रदेश में रात का औसत तापमान भी करीब 15 से 16 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. 


जहां प्रदेश में राते दीरे धीरे सर्द होती जा रही है वहीं दिन  के तापमान में अभी भी मिला जुला असर महसूस किया जा रहा  है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में जहां दिन का तापमान 33 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है.तो वहीं करीब एक दर्जन जिलों में अभी भी दिन का तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है.


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है.इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिन के तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को राहत मिलती हुई नजर आएगी.


ये भी पढ़ें..


दिवाली से पहले गहलोत सरकार का संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा


धनतेरस पर 27 साल बाद अनोखा संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और कुबेर और धंवन्तरी देव की पूजा विधि