Jaipur: प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान बढ़ने का दौर जारी है. प्रदेश में अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते के पहले दिन अधिकतम तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया.वहीं जालोर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज हुआ. प्रदेश के किसी भी जिले में 32 डिग्री से कम अधिकतम तापमान दर्ज नहीं किया जा रहा है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है. प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों उदयपुर, अजमेर, कोटा,जयपुर,भरतपुर संभाग में आज,कल मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी के साथ बीकानेर, जोधपुर संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. इसी के साथ अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया.



वहीं भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा. वहीं कोटा जिले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी जिले का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा.


टोंक जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. करौली जिले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज हुआ. 


पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर जिले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू जिले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर जिले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया. जालोर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. 


यह भी पढ़ेंः  नदबई में मूर्ति पॉलिटिक्स पर भड़के उप-प्रधान, नेताओं से कहा-अब नहीं होगा बर्दाश्त


यह भी पढ़ेंः राजस्थान में  पीएनजी और सीएनजी की दरों में कमी, 9 अप्रैल से लागू नई दरें