नागौर में BJP की नई कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित, 77 सदस्य पार्टी में हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डेगाना की प्रथम बैठक आयोजित की गई. जहां 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 मंत्री सहित 18 पदाधिकारी और 44 सदस्य बनाये गए है.
Nagaur: जिले के डेगाना शहर में देर शाम भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डेगाना की नई कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के नए शहर मंडल अध्यक्ष महेश दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजन किया गया. डेगाना शहर मंडल की नई कार्यकारिणी की यह प्रथम बैठक आयोजित की गई है.
जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई. साथ ही बैठक में भाजपा शहर मंडल की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर चर्चा भी की गई. जिसमें शहर मंडल अध्यक्ष दिवाकर ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कार्यकारणी के पदों पर नियुक्तियां करने से पहले एक एक नाम पर विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का सर्वसमिति से विस्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: नगरपालिका क्षेत्र में बिगड़ी व्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए दो पार्षदों का इस्तीफा
पार्टी में नए सदस्य शामिल
साथ ही बताया कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष महेश दिवाकर ने बताया की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाडिया और नागौर भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनराम चौधरी के अनुमोदन के बाद डेगाना भाजपा शहर मंडल की घोषित की गई है. वहीं नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 मंत्री सहित 18 पदाधिकारी और 44 सदस्य बनाये गए है.
कार्यकारिणी में कृपाशंकर चौरसिया, राजू सोनी, जगदीश विश्नोई, पुष्पा कवंर, गायत्री देवी, मुनेश सियाग को शहर मंडल का उपाध्यक्ष, मोहनसिंह रेवंत, मनोज राव और गुड्डी देवी सरगरा को मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया हैं. इसी प्रकार से मंत्री पद के लिए कमल चौहान, गजेन्द्र सिंह, प्रवीण शर्मा, संजय सोनी, रजनी कवंर और राजबाला पारीक को नियुक्त किया गया है.
साथ ही अमित चौधरी को कार्यकारिणी में डेगाना शहर मंडल का कोषाध्यक्ष और महेंद्र बेनिवाल मिडिया प्रभारी, माणक तोषनीवाल आईटी सेल के साथ ही नेमाराम कटारिया को डेगाना शहर भाजपा मंडल का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है.
Reporter: Damodar Inaniya
अन्य खबरें: बूंदी: राजे के लापता वाले बयान के बाद CM गहलोत का हवाई सर्वे, दिखा हर तरफ बर्बादी का मंजर