Merta, Nagaur News: एक ओर जहां प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. वहीं, दूसरी ओर भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली जा रही है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के थांवला कस्बे सहित आसपास के गांव में भाजपा का जन आक्रोश रथ पहुंचा. भाजपा नेताओं द्वारा जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से आमजन को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं एवं चार साल के कुशासन के बारे में बताया जा रहा है. 


इसी कड़ी में भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा रियांबड़ी, थांवला , देवगढ़, लाडपुरा सहित जिले के विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां आमसभाओं का आयोजन किया गया. 


आम सभा के दौरान भाजपा के युवा नेता सुरेश मेवडा विधानसभा संयोजक , मदन गोरा, कैलाश चंद कुमावत मंडल अध्यक्ष, मनोहर सिंह, ब्रजराज लखावत, दीपक सिंह, राधेश्याम धोबी, श्यामलाल मवार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. साथ ही, अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश की आमजनता परेशान है. चार साल हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा आज तक किसानों से किया गया कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया और राहुल गांधी अब प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. 


भाजपा नेताओं ने कहा कि पहले कांग्रेस अपने कर्ज माफी के वादे को पूरा करे. साथ ही, कांग्रेस सरकार द्वारा जो घोषणाएं की हुई है, उनको पूरा करें, नहीं तो जनता सब जान चुकी है और आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी. इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. 


Reporter- Damodar Inaniya