Rajsamand: महाशिवरात्रि पर्व पर राजसमंद के राजनगर में शिव भक्तों ने शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली. इस दौरान डीजे की धून पर बारातियों ने जमकर डांस किया और शिव के रंग में पूरी तरह रंगे हुए नजर आए. बता दें कि इस शिव बारात में हजारों की तादाद में बारातियों ने भाग लिया और यह ​शिव बारात माणक चौक स्थित चौमुखाा महादेव मंदिर से शिव बारात रवाना हुई और मालीवाड़ा शिव मंदिर से होते हुए सदर बाजार होते हुए राजनगर के फवारा चौक पर शिव पार्वती के विवाह के साथ संपन्न हुई.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

श्रद्धालुओं को कई परेशानी ना हो इसके लिए राजनगर थाना, कांकरोली थाना के जवानों अपना मोर्चा संभाला और शांतिपूर्ण तरिके से कार्यक्रम संपन्न हुआ.इस दौरान राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, भाजपा नेता नर्बदा शंकर पालीवाल, गणेश पालीवाल, जितेंद्र खत्री सहित राजसमंद के कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता के साथ विहिप के कार्यकर्ता मौजूद रहे.


तो वहीं राजसमंद के आमेट में भी महा शिवरात्रि पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भी भक्तों का सैलाब उमड़ा तो वहीं भगवाना शिव का गन्ने के रस से अभिषेक किया गया और भक्तों ने रसपान का आनंद लिया.बता दें कि जिले में मेवाड़ के आराध्य देव एकलिंग नाथ भगवान परशुराम महादेव, रामेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, चकाचक महादेव, नीलकंठ महादेव, वेरो का मठ महादेव, शिवलाल महादेव सहित कई स्थानों पर विशेष सजावट के साथ शिवालय को सजाया गया. आमेट में महाशिवरात्री के पावन पर्व पर विशाल औरभव्य शोभायात्रा नगर पालिका द्वारा निकाली गई.


सबसे बड़ा आयोजन नगर पालिका द्वारा करते हुए, शिवरात्री के पावन पर्व परक्ष विशाल शोभायात्रा श्रीराम धर्म शाला से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, सब्जी मंडी पर बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रर्दशन किया गया. देश के मशहूर कलाकार मंडलियों द्वारा भव्य आकर्षक रंगारंग शिव पार्वती औरदेवी देवताओं की प्रस्तुतियां प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य आकर्षक औररंगारंग प्रदर्शन किया गया.


इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, वेवरमहादेव मंदिर समिति अध्यक्ष भरत बागवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह चुंडावत, समाजसेवी नारायण कंसारा, कौशल गौड, उपचैयरमैन मिरूखां मंसुरी, पुलिस थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गोपाल कृष्ण माली, भाजपा प्रतिपक्ष नेता रमन कंसारा, नगर अध्यक्ष सुनील गांधी, समाजसेवी अर्जुन सिंह चुंडावत, बजरंग व्यायामशाला के मदन सिंह चौहान पालिका पार्षद सहित सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया.