Sirohi: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र एवं परिजनों के साथ गुजरात के बनासकांठा जिले में अम्बाजी माता मंदिर में दर्शन किए.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, संपन्नता और सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि सपरिवार अम्बा माता का दर्शन कर आत्मिक आनन्द की अनुभूति हुई है. उन्होंने अम्बा माता से देश में महामारी और व्याधियों के निवारण की भी कामना की. अम्बाजी पहुंचने पर राज्यपाल मिश्र का मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बनासकांठा के जिला कलेक्टर आनंद पटेल ने स्वागत किया. मंदिर पुजारी मुन्ना एवं देवेन्द्र भाई ने राज्यपाल को विधिवत आरती एवं पूजा सम्पन्न करवाई.


ये भी पढ़ें- UPSC Result 2021: यूपीएससी का परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक


राज्यपाल मिश्र ने अम्बामाता मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो इस तीर्थ पर आने का सुयोग हुआ है. इससे पहले मंदिर न्यास की ओर से राज्यपाल को मां अम्बा की मूर्ति, माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया. राज्यपाल मिश्र के माउंट आबू से अम्बाजी पहुंचने पर पालनपुर उपखंड अधिका सुशील परमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की.


Report-Saket Goyal