Ayodhya: साधु संतों व मेहमानों को दिए जाएंगे गाय के गोबर से बनाए गए स्मृति चिन्ह
Jan 17, 2024, 15:10 PM IST
Ayodhya, Shree Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हर राम भक्त कुछ न कुछ अपना योगदान देने पर आतुर है इसी क्रम में यूपी के जालौन से भेजे गए राममंदिर जन्मभूमि स्मृति चिन्ह साधु संतों व मेहमानों को दिए जाएंगे. इन स्मृति चिन्ह की खास बात यह है कि यह गाय के गोबर से निर्मित किये गए है. जालौन से महिला समूह द्वारा बने ग्यारह सौ स्मृति चिन्ह आर्डर पर उरई की महिला समूह संस्था ने यह स्मृति चिन्ह तैयार करके अयोध्या भेजे गए है. देखिए वीडियो-