विराट कोहली के जन्मदिन पर 12 साल की एथलीट पूजा बिश्नोई ने दी बधाई, किंग कोहली हैं जिसके फैन

Aman Singh
Nov 05, 2024

आज इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जन्म दिन है. विराट कोहली के जन्म दिन पर जोधपुर की बेटी ने उन्हें बधाई दी.

जोधपुर की किसान की बेटी पूजा बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को जन्म दिन की बधाई दी.

पूजा बिश्नोई ने लिखा- विराट कोहली सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैंने 3 साल की उम्र से खेलना शुरू किया था. मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल 2019 में था.

उस समय विराट कोहली फाउंडेशन ने मेरा साथ देना शुरू किया. जब कोई मुश्किल वक्त में आपकी मदद करता है, तो आपके पास भगवान का रूप होता है.

2023 में विराट कोहली फाउंडेशन का नाम बदलकर सेवा फाउंडेशन कर दिया गया। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं सेवा फाउंडेशन का हिस्सा हूं.

मैं जीवन में कितनी भी बड़ी खिलाड़ी क्यों न बन जाऊं, मैं विराट कोहली सर और अनुष्का मैम को कभी नहीं भूल सकती.

मुझपर विश्वास जताने के लिए मैं विराट कोहली सर और अनुष्का मैम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं.

पूजा बिश्नोई आल इंडिया आईपीएससी टूर्नामेंट (अंडर19) 3000 मीटर दौड़ में जीत कर नाम हासिल कर चुकी हैं.

यहीं नहीं पूजा ने चार किलो मीटर क्रॉस कंट्री में भी परचम लहराया है.

VIEW ALL