मुंबई : राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के घटनाक्रमों को लेकर बढते विवादों के बीच टाटा समूह को लेकर भी सोशल मीडिया पर कुछ दावे किये जा रहे हैं किन्तु समूह ने आधिकारिक रूप से इस बात से इंकार किया है कि उसके चेयरमैन एमरेटस रतन टाटा ने इस संबंध में कोई ट्वीट किया है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

समूह की यह प्रतिक्रिया उन ट्वीटों के जवाब में आयी जिनमें यह दावा किया गया है कि रतन टाटा ने मुंबई के मेक इन इंडिया के सत्र में कहा कि टाटा समूह जेएनयू के किसी छात्र की सेवा नहीं लेगा।


टाटा समूह ने सोमवार देर शाम अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘श्री टाटा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।’’