Kanpur Property Rate : नोएडा-गाजियाबाद की तरह यूपी के कानपुर शहर में प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं. कानपुर में सर्किल रेट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. पहले यह 30 फीसदी तक बढ़ाने की उम्‍मीद थी. कानपुर में सर्किल रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्‍त इजाफा देखने को मिलेगा.

 

16 अगस्त ले लागू नए रेट

नौ साल बाद शहर की जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी थी. इसे एक अगस्त से लागू किया जाना था. हालांकि, अब 16 अगस्त से नए रेट लागू कराने का दावा किया जा रहा है. आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में है.

 

9 साल से नहीं बढ़े रेट

पिछले नौ साल से शहर में सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं. फिर भी राजस्व वसूली का लक्ष्य हर साल बढ़ता जाता है. पिछले कई साल से 60 प्रतिशत ज्यादा राजस्व की वसूली नहीं हो पा रही है. इस पर अफसरों पर कार्रवाई भी हुई थी. इस कारण 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया था.

 

20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्किल रेट

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा था कि सर्किल रेट बढ़ाने पर कई जायज आपत्तियां आई हैं. उनके निस्तारण के बाद ही नए सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे. AIG स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि अब सर्किल रेट 30 प्रतिशत के बजाय 20 से 25 प्रतिशत तक ही बढ़ाए जाएंगे. आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में है. 16 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे.

 

वर्तमान में ये हैं सर्किल रेट  (प्रति वर्ग मीटर रुपये में)

स्थान                                    कीमत

सिविल लाइंस                  29,000 से 33,000

बिरहाना रोड                   49700 से 63500

माल रोड                        49700 से 63600

स्वरूप नगर                     52000 से 56000

गोविंद नगर                    27900 से 44100

लाजपत नगर                  38900 से 46800

साकेत नगर                    21000 से 32000

कल्याणपुर                        3500 से 5800

जाजमऊ केडीए कालोनी    21000 से 39000 

चकेरी                             10600 से 16300

ये भी पढ़े-   Ayodhya News: बजरंगबली बने थानेदार, अयोध्या रामजन्मभूमि थाने में थाना प्रभारी ने दी अनोखे अंदाज में सलामी, वीडियो वायरल