UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में लगातार तबादला एक्सप्रेस चली रही है. ताजा तबादलों में यूपी सरकार ने 11 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज बनाया गया है. वरूण कुमार सिंह को अलीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक की कमान सौंपी गई है. गिरजा शंकर त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर, अर्चना सिंह पुलिस उपाधीक्षक जालौन, अंजनी कुमार चतुर्वेदी पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर की कमान सौंपी गई है. अनिरुद्ध कुमार सिंह मण्डलाधिकारी अयोध्या, राजीव सिसौदिया पुलिस उपाधीक्षक चंदौली, प्रद्युम्न कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक बहराइच, अंशुमान मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज, विवेक जावला पुलिस उपाधीक्षक मिर्जापुर, प्रेम कुमार थापा पुलिस उपाधीक्षक इटावा बनाए गए हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING



वर्तमान में कहां थी तैनाती
तबादले से पहले डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह अलीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक थे. इसके अलावा वरूण कुमार सिंह बुलंदशहर के पुलिस उपाधीक्षक, गिरजा शंकर त्रिपाठी जालौन के पुलिस उपाधीक्षक, अर्चना सिंह बिजनौर की पुलिस उपाधीक्षक, अंजनी कुमार चतुर्वेदी अयोध्या के मण्डलाधिकारी, अनिरुद्ध कुमार सिंह चंदौली के पुलिस उपाधीक्षक, राजीव सिसौदिया बहराइच के पुलिस उपाधीक्षक, प्रद्युम्न कुमार सिंह आजमगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक, अंशुमान मिश्रा भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्याल में पुलिस उपाधीक्षक,  विवेक जावला इटावा के पुलिस उपाधीक्षक, प्रेम कुमार थापा सहायक सेनानायक 43वीं वाहिनी, पीएसी एटा में कार्यरत थे. 


 


यह भी पढ़ें - यूपी में आईपीएस के ताबड़तोड़ तबादले, बदले गए इन जिलों के कप्तान


यह भी पढ़ें - शिक्षकों की मांग के आगे झुकी सरकार, डिजिटल हाजिरी पर प्राइमरी स्कूल टीचरों को दे दी बड़ी राहत