UP School Holiday List 2024: नए साल 2024 में उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन अवकाश रहेगा और 233 दिन स्कूल खुलेंगे. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 2024 का अवकाश एवं शिक्षण कैलेण्डर जारी कर दिया है. इसमें खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियां ले सकेंगी. यह छुट्टियां प्रधानाचार्य स्वीकृत करेंगे.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साल में कुल 118 दिन अवकाश
समर वेकेशन 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा. ग्रीष्म अवकाश ,रविवार और अन्य छुट्टियां मिलकर साल में कुल 118 दिन छुट्टी रहेगी. बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी.साल में 233 दिन स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी. इसके अतिरिक्त तीन छुट्टियां स्कूल प्रिंसीपल अपने विवेक से दे सकेंगे, लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी. इस साल कैलेंडर में ही इन छुट्टियों का उल्लेख किया गया है. होली पर 2 और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित 3 दिन की छुट्टी होगी. महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा.


सभी छुट्टियों का जिक्र
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार (26 दिसंबर) को 2024 के लिए छुट्टी और पढ़ाई का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. गौरतलब है कि माध्यमिक विद्यालयों में विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का अवकाश रहता है. वहीं अलग-अलग इलाकों में मनाए जाने वाले त्योहारों जैसे हरितालिका तीज, संकटा चतुर्थी,हरियाली तीज,  हल षष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी के लिए पिछले साल के एकेडमिक कैलेंडर में कोई जिक्र नहीं था. इसे लेकर मांग भी उठी और फिर अलग से आदेश जारी कर इन त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गईं. इस साल के कैलेंडर में ही इन सभी छुट्टियों का जिक्र कर दिया गया है.


                                                                                                  यहां जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल


15 जनवरी- मकर संक्रान्ति
17 जनवरी- गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती
25 जनवरी-मो० हजरत अली का जन्मदिवस
26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
14 फरवरी- बसन्त पंचमी
24 फरवरी-संत रविदास जयन्ती
08 मार्च-महाशिवरात्रि
24 मार्च-होलिका दहन
25 मार्च- होली
29 मार्च- गुडफाइडे
01 अप्रैल-ईस्टर मनडे
11 अप्रैल - ईद-उल-फितर
14 अप्रैल-डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती
17 अप्रैल-राम नवमी
21 अप्रैल - महावीर जयन्ती
21 मई से 30 जून 2024 तक- गर्मी की छुट्टी
17 जुलाई -मोहर्रम
15 अगस्त-स्वतन्त्रता दिवस
19 अगस्त- रक्षाबन्धन
25 अगस्त-चेहल्लुम
26 अगस्त- जन्माष्टमी
16 सितम्बर - ईद-ए-मिलाद/बारावफात
17 सितम्बर-विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी
02 अक्टूबर-महात्मा गांधी जयन्ती
12 अक्टूबर -दशहरा महानवमी/विजय दशमी
30 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर-दीपावली
02 नवंबर-गोवर्धन पूजा
03 नवंबर- भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती
15 नवंबर- गुरुनानक जयन्ती /कार्तिक पूर्णिमा
24 नवंबर- गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस
25 दिसंबर - क्रिसमस-डे


UP School Winter Vacation: यूपी के स्कूलों में जाड़े की छुट्टी का ऐलान, जानें कब तक रहेगी सर्दियों की छुट्टियां?