Shardiya Navratri 2024 Bhog: नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें मां देवी के नौ स्वरूपों को किस दिन लगाएं कौन-सा प्रसाद

Shardiya Navratri 2024 Bhog: हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की हर दिन विधि विधान से पूजा की जाती है. नवरात्रि पर मां को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है, जिससे वह प्रसन्न होती हैं. नवरात्रि के समय ग्रहों के शुभ संयोग पर पूजा करें और मां को उनका पसंदीदा भोग लगाएं. आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ रूपों को कौन से भोग लगाए जाते हैं.

प्रीति चौहान Tue, 01 Oct 2024-10:40 am,
1/12

शारदीय नवरात्रि 2024

प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होता है.  इस बार शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 03 अक्टूबर से होगा. इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है.  साथ ही नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. इन नौ दिनों में देवी ने अलग-अलग स्वरूप लिए थे और उन सभी स्वरूपों की पूजा पूरी श्रद्धा, मान और सम्मान से की जाती है.

 

2/12

नौ देवियों को प्रिय भोग

धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्र के दौरान नौ देवियों को प्रिय भोग लगाने से पूजा सफल होती है और साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं मां दुर्गा के प्रिय भोग (Shardiya Navratri 2024 Bhog) के बारे में।

 

3/12

सफेद चीजों का भोग

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन सुबह  पूजा के बाद मां को घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं. आप खीर का भोग लगा सकती है. मां शैलपुत्री को गाय के घी से बना हलवा और रबड़ी का भोग लगाएं।

 

4/12

चीनी या मिश्री का भोग

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. नवरात्रि के दूसरे दिन चीनी या मिश्री का भोग लगाएं. इससे आपको और परिवार को लम्बी आयु मिलेगी.

 

5/12

दूध से बनी चीजों का भोग

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. तीसरे दिन दूध से बनी चीजों का भोग मां को लगाएं. इससे घर में शांति बनी रहेगी.

 

6/12

मालपुआ का भोग

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है.मां की पूजा करने के बाद उन्हें मालपुआ का भोग लगाएं.यह प्रसाद घर के सभी लोगों को बांटें. 

 

7/12

मां को केले का भोग

शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है. मां को केले का भोग लगाना चाहिए. केले का भोग लगाने से मां प्रसन्न होंगी. 

 

8/12

शहद का भोग

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. मां को प्रसन्न करने के लिए  उन्हें शहद का भोग लगाएं. आपके जीवन में कटुता दूर हो जाएगी.

 

9/12

मां को गुड़ से बनी चीजें अर्पित करें

शारदीय नवरात्रि के सातंवे दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. मां को गुड़ से बनी चीजें अर्पित करें. मां कालरात्रि को गुड़ का हलवा या मिठाई चढ़ा सकते हैं.

 

10/12

नारियल का भोग

आंठवे दिन महागौरी को नारियल का भोग लगाएं. इससे संतान और इससे जुडी समस्या से छुटकारा मिलेगा.

 

11/12

हलवा-पूरी और चने का भोग

शारदीय नवरात्रि के नौवे दिन सिद्धिदात्री को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाएं.  इसे भोग के रूप में मां सिद्धिदात्री को चढ़ाएं. इससे सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी.

 

12/12

Disclaimer

यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link