Dry Days List of 2024: जाम छलकाने के शौकीन ध्यान दें. अगले साल यानी 2024 में कुल 24 दिन ड्राई डे रहने वाले हैं. इन मौकों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी. यानी इस दिनों शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने पर आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई करेगी. आइए जानते हैं नए साल में कब ड्राई डे रहने वाले हैं. मार्च में महाशिवरात्रि में भी ड्राई डे रहेगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Dry Days List of 2024:
जनवरी में 3 दिन 
15 जनवरी, सोमवार: मकर संक्रांति
26 जनवरी शुक्रवार: गणतंत्र दिवस
30 जनवरी बुधवार: शहीद दिवस (केवल महाराष्ट्र में)


फरवरी में 1 दिन
19 फरवरी, सोमवार: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (केवल महाराष्ट्र में)


मार्च में 4 दिन
5 मार्च, मंगलवार: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
8 मार्च, शुक्रवार: महाशिवरात्रि
25 मार्च, सोमवार: होली
29 मार्च, शुक्रवार: गुड फ्राइडे


अप्रैल में 4 दिन


9 अप्रैल- हिन्दू नववर्ष, नवरात्रि प्रथम दिन
14 अप्रैल, शनिवार: अंबेडकर जयंती
17 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी
21 अप्रैल, रविवार: महावीर जयंती


मई में 1 दिन
1 मई, सोमवार: महाराष्ट्र दिवस (केवल महाराष्ट्र में)


जुलाई में 2 दिन
17 जुलाई, बुधवार: मुहर्रम और आषाढ़ी एकादशी
21 जुलाई, रविवार: गुरु पूर्णिमा


अगस्त में 2 दिन
15 अगस्त, बुधवार: स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त, सोमवार: जन्माष्टमी


सितंबर में 2 दिन
7 सितंबर, शनिवार: गणेश चतुर्थी (केवल महाराष्ट्र में)
17 सितंबर, मंगलवार: ईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी


अक्टूबर में 4 दिन
2 अक्टूबर, मंगलवार: गांधी जयंती
8 अक्टूबर, सोमवार: निषेध सप्ताह (केवल महाराष्ट्र में)
12 अक्टूबर, शनिवार: दशहरा
17 अक्टूबर, गुरुवार: महर्षि वाल्मिकी जयंती


नवंबर में 3 दिन
1 नवंबर, शुक्रवार: दिवाली
12 नवंबर, मंगलवार: कार्तिकी एकादशी
15 नवंबर, शुक्रवार: गुरु नानक जयंती


दिसंबर में 1 दिन
25 दिसंबर, मंगलवार: क्रिसमस


ड्राई डे क्या है?
ड्राई डे ऐसा दिन या तारीख होती है, जिस दिन सरकारी दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब की बिक्री पर रोक रहती है. यह एक त्योहार या चुनाव का दिन हो सकता है. नेशनल हॉलिडे जैसे 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के साथ त्योहार या चुनाव के मौके पर ड्राई डे रहता है. 


Dry Days in UP: यूपी में कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें ड्राई डेज लिस्ट