लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने पर ज़ी यूपी-उत्तराखंड ने 5 मार्च यानी आज UP Conclave कार्यक्रम आयोजित किया है. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे और राज्य के लिए इन 4 सालों में किए गए कार्यों के साथ ही आने वाले सालों में प्रदेश के विकास पर चर्चा करेंगे.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पहला सेगमेंट होगा महिला उपलब्धि पुरस्कार (Women Achievers Award) 
12.00 बजे से शुरू होने वाला यह सेगमेंट महिलाओं को समर्पित होगा. इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह पद्म श्री अरुणिमा सिन्हा, मुनीता प्रजापति, राम कली और माधुरी सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी.
 
दूसरा सेगमेंट शिक्षाविद के नाम (Education Conclave)
दोपहर 1.00 बजे से 2.00 बजे तक Education Conclave होगा, जिसमें प्राइमरी एजुकेशन मिनिस्टर सतीश द्विवेदी प्रतिष्ठित शिक्षाविद को सम्मानित करेंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश में विकास के लिए शिक्षा के महत्व और सरकार की कार्य योजना के बारे में जानकारी देंगे.


विस्तार से होगी चर्चा
इसके बाद 2.00 बजे से UP कॉन्क्लेव का सेगमेंट होगा, जिसमें सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत कैबिनेट मंत्रियों के साथ विस्तार से चर्चा होगी और विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी.
इनसे होगी चर्चा
2.00 बजे- सतीश महाना (औद्योगिक विकास मंत्री)
2.30 बजे- श्रीकांत शर्मा (ऊर्जा मंत्री)
3.00 बजे- ब्रजेश पाठक (कानून मंत्री)
3.30 बजे- महेंद्र सिंह (जल शक्ति मंत्री)
4.00 बजे- स्वतंत्र देव सिंह (प्रदेश अध्यक्ष)
4.30 बजे- जय प्रताप सिंह (स्वास्थ्य मंत्री)
5.00 बजे- राजू श्रीवास्तव  (उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद अध्यक्ष)
6.00 बजे- सीएम योगी आदित्यनाथ
7.30 बजे- डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा


WATCH LIVE TV