प्रमोद कुमार/अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दूल्हा पक्ष के लोगों को दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड करना भारी पड़ गया. घरातियों ने लड़के पक्ष के लोगों को बंदी बना लिया. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने थाना दिल्ली गेट पर जमकर हंगामा काटा. पुलिस ने लड़का पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

क्या है पूरा मामला
जानकारी देते हुए दुल्हन के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी भूजपुरा निवासी एक युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ तय हुई थी. युवती की शादी 28 जुलाई को होनी है. लड़की के घरवालों के मुताबिक कुरैशी बिरादरी में दान दहेज लड़का पक्ष के लोगों को दिया जाता है.आज दान दहेज लेने के लिए लड़का पक्ष के लोग लड़की के घर पर आए हुए थे. इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने घर के बाहर दहेज की नुमाइश लगाई थी. दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी लड़का पक्ष को नहीं दिखाई दी तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया.इसी बात से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के कुछ लोगों को घर में बंधक बना लिया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बंधक बनाए गए लड़के पक्ष के लोगों को मुक्त कराया है. 


पुलिस ने हिरासत में लिया 
आरोप है कि यह लोग स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे. कार देने से इंकार कर दिया तो लड़का पक्ष के लोगों ने बरात लाने से मना कर दिया था. वही, घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा. फिलहाल इस घटना के बाद में पुलिस ने दहेज एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद लड़का पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. घटना को लेकर अधिकारी बयान देने से बचते नजर आ रहे हैं.


प्रयागराज: 69 हजार अध्यापक भर्ती मामला, कोर्ट ने कहा- इसे भगवान ही माफ करते हैं
Bolbum Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया सावन स्पेशल सॉन्ग 'ए शिव शंकर दुल्हा' इंटरनेट पर मचा रहा धमाल


WATCH:ताल मूवी के गाने पर एयरहोस्टेस ने किया कातिलाना डांस, वीडियो मचा रहा तहलका