Mauni Amavasya 2023: हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है, शास्त्रों में इसका विशेष महत्व माना गया है. इस खास दिन पर लोग पवित्र नदी में स्नान कर दान करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन इस बार मौनी अमावस्या की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं कि ये 21 जनवरी को होगी या 22 जनवरी को (Mauni Amavasya 2023 Kab Hai) ? तो चलिए जानते हैं यह कब मनाई जाएगी साथ ही इसका क्या महत्व है. 


कब है मौनी अमावस्या 2023 ( Mauni Amavasya 2023 Date) 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मौनी अमावस्या 2023 की तारीख को लेकर अगर आपके मन में भी तो चलिए आइए जानते हैं कि इसकी सही डेट क्या है. वैदिक पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि इस बार 21 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन यानी 22 जनवरी रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. इस हिसाब से उदयतिथि को मानते हुए 21 जनवरी 2023 को ही मौनी अमावस्या मनाई जाएगी. 


मौनी अमावस्या का क्या है महत्व ( Mauni Amavasya Importance) 
शास्त्रों में मौनी अमावस्या का खास महत्व माना गया है. शास्त्रों के मुताबिक इसी दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था,  मनु से ही मौनी शब्द बना, इसी को लेकर लोग मौन को लेकर स्नान कर पुण्य करते हैं.  मौनी अमावस्या पितरों को समर्पित मानी जाती है. वहीं जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष होता है वो इस दिन श्राद्ध और तर्पण करते हैं. प्रयागराज में इसे खास तौर पर मनाया जाता है, मान्यता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत के जैसा होता है, इसलिए इस दिन लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं.