शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश का 17वें नगर निगम शाहजहांपुर में पहली बार होने वाले नगर निगम चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला होने के आसार हैं. समाजवादी पार्टी की ओर अर्चना वर्मा मेयर प्रत्याशी हैं. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अर्चना को चुने जाने की मुख्य वजह किसान (लोध) वोट बताते हैं. शहर में करीब 20000 से ज्यादा किसान बिरादरी का है.शाहजहांपुर नगर निगम तीन मंत्रियों का शहर होने के कारण इस पद पर जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है. पार्टी में अंदरखाने प्रत्याशी को लेकर मंथन हो चुका है. कांग्रेस ने नगर निगम में महापौर पद के लिए मुस्लिम कार्ड खेला. कांग्रेस ने पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इकबाल अंसारी की पत्नी निकहत इकबाल को प्रत्याशी घोषित किया है. अब सबकी नजरें बीजेपी प्रत्याशी पर टिकी हैं. 2017 में शाहजहांपुर नगर पालिका में सपा प्रत्याशी जहां आरा बेगम ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद को शिकस्त दी थी. 2018 में इसे 17वां नगर निगम बनाया गया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये है नगर निगम का सियासी समीकरण


कुल मतदाता- 6 लाख13 हज़ार 221
महिला : 3 लाख 25 हजार 799
पुरुष : 2 लाख 87 हजार 422 
कुल मतदान केंद्र : 242 
कुल मतदान स्थल : 654
कुल संवेदनशील मतदान केंद्र : 136 
अति संवेदनशील : 67 


निगम शाहजहांपुर - पिछड़ा वर्ग महिला 


नगर पालिका
1. नगर पालिका परिषद तिलहर : पिछड़ा वर्ग
2. नगर पालिका परिषद जलालाबाद : अनारक्षित
3. नगर पालिका पुवायां : अनारक्षित


नगर पंचायत
1. नगर पंचायत खुटार : अनुसूचित जाति महिला 
2. नगर पंचायत बंडा : अनारक्षित
3. खुदागंज नगर पंचायत : अनारक्षित
4. नगर पंचायत कलान :अनारक्षित
5.नगर पंचायत अल्हागंज : पिछड़ा वर्ग महिला
6. नगर पंचायत कटरा : पिछड़ा वर्ग 
7. नगर पंचायत कांट : महिला
8. नगर पंचायत निगोही :पिछड़ा


BJP प्रत्याशी शुभ मुहूर्त के लिए भागे भागे नामांकन कराने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे