Vat Savitri Vrat 2023 Confirm Date: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हर साल वट सावित्री व्रत रखती हैं. यह व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रखा जाता है. मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करवाचौथ के बराबर ही फलदायी होता है, इस दिन महिलाएं व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करना करती हैं. जानिए इस साल वट सावित्री व्रत कब है, इसका महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कब है वट सावित्री व्रत 2023 (Vat Savitri Vrat 2023 Confirm Date) 
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या इस साल 18 मई 2023 को रात 9 बजकर 42 मिनट पर शुरू हो रही है, जो 19 मई 2023 को रात 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार वट सावित्री व्रत 2023 19 मई शुक्रवार को रखा जाएगा. 


वट सावित्री व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Muhurat) 
वट सावित्री व्रत 2023 के शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह  19 मई शुक्रवार को सुबह सात बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. 


वट सावित्री व्रत 2023 पूजा विधि (Vat Savitri Vrat 2023 Pooja Vidhi) 
वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं उपवास रखती हैं. साथ ही बरगद के वृक्ष की परिक्रमा और कलावा बांधने के साथ पूजा करती हैं. बरगद के वृक्ष पर जल, फूल, अक्षत, मिठाई अर्पित करें. साथ ही कथा सुनने के बाद जरूरतमंदों को दान करें. 


वट सावित्री व्रत 2023 महत्व (Vat Savitri Vrat 2023 Importance) 
मान्यता है कि सावित्री यमराज के पास से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले आई थीं, बरगद के पेड़ के नीचे बैठ उन्होंने सत्यवान को जीवित कर दिया था. इसीलिए  महिलाएं इसी दिन बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-पाठ कर अपने पति की लंबी आयु की मनोकामना करती हैं.