14 October History: आज ही के दिन हुआ था भारत की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान का निधन, जानें 14 अक्तूबर का इतिहास

Fri, 14 Oct 2022-9:59 am,

14 October History: देश दुनिया में हर दिन, हर वक्त कुछ ना कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं इतिहास के पन्नों में अपनी विशेष महत्व की वजह से दर्ज हो जाती हैं. इस वीडियो में आइए आपको दिखाते हैं और बताते हैं ऐसे ही कुछ घटनाओं के बारे में जो इतिहास के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण हैं. 1240 - भारत की पहली महिला शासक कही जाने वाली रजिया सुलतान का निधन हुआ था. 1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी. 1956 - दलित नेता और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया. 1964 - मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया. 1994 - प्रख्यात उपन्यासकार और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नाकिब महफूज को काहिरा में इस्लामिक उग्रवादियों ने छुरा घोंपकर मार डाला गया. 2010- राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link