27 November History: आज ही के दिन अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की, जानें आज का इतिहास

Sun, 27 Nov 2022-7:51 am,

27 November History In Hindi: देश-दुनिया में यूं तो हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं. इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है. इसके अलावा ये घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए लहजे से भी महत्वपूर्ण होती हैं. तो आइए इस वीडियो में जानते हैं इतिहास में आज के दिन यानी 27 नवंबर को इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. 1895- अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की थी. 1907- प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था. 1940- मार्शल आर्ट के महानायक ब्रुस ली का जन्म हुआ. 1952- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का जन्म हुआ. 1975- गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 1978- भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन हुआ था.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link