3 March History: टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा का जन्म हुआ, जानें 3 मार्च के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ

प्रदीप कुमार राघव Fri, 03 Mar 2023-9:27 am,

3 March History In Hindi: देश-दुनिया में यूं तो हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं. इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है. इसके अलावा ये घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए लहजे से भी महत्वपूर्ण होती हैं. तो आइए इस वीडियो में जानते हैं इतिहास में आज के दिन यानी 3 मार्च को इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. 1872: दुनिया के पहले येलो स्टोन राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना हुई. 1995: लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन याहू की शुरुआत हुई. 1707: भारत पर राज करने वाले छठे मुगल शासक मुहिउद्दीन मोहम्मद यानी औरंगज़ेब का अहमदनगर में निधन हुआ. 1839: भारत के बड़े उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा का जन्म हुआ.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link