30 October History in Hindi: आज ही के दिन हुआ भारत के भौतिक शास्त्री होमी जहांगीर भाभा का जन्म, जानें आज का इतिहास

Sun, 30 Oct 2022-8:14 am,

30 October History In Hindi: देश-दुनिया में यूं तो हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं. इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है. इसके अलावा ये घटनाएं प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए लहजे से भी महत्वपूर्ण होती हैं. तो आइए इस वीडियो में जानते हैं इतिहास में आज के दिन यानी 30 अक्टूबर को इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं.1883 : स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ था. 1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ था.1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना. 1956 : देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल दिल्ली में खुला था. 1990: भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन हुआ था. 1990: प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन हुआ.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link