Raibareli News: रायबरेली में राहुल गांधी का विरोध, न्याय यात्रा में भाजपाइयों ने लहराए झंडे
प्रदीप कुमार राघव Tue, 20 Feb 2024-6:37 pm,
Rahul Gandhi in Raebareli: रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विरोध का सामना करना पड़ा. जिस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान भाजपाइयों का एक गुट न्याय यात्रा के खिलाफ अपने झंडे लहरा रहा था. हालांकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें. इस दौरान भाजपाइयों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई.