Earthquake On Moon: चांद पर भी धरती कै जैसे आते हैं भूकंप, जानिए क्या है चांद के कांपने की सच्चाई

Fri, 01 Sep 2023-11:29 am,

Earthquake on Moon: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद चांद पर मौजूद विक्रम लैंडर हर दिन चांद पर अलग-अलग तरह की खोज कर रहा है. हाल ही में विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर प्राकृतिक कंपन को रिकॉर्ड किया है, जिसकी जानकारी इसरो की तरफ से दी गई. ISRO ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर प्राकृतिक भूकंप दर्ज किया है. चन्द्रमा की सतह पर उल्कापिंड गिरने से लेकर भूगर्भीय गतिविधियों के कारण भूकम्प आते हैं। इसको लेकर प्रज्ञान रोवर और अन्‍य पेलोड ने भी डेटा भेजा है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link