देखें कैसे बनती है आजमगढ़ की प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी, देश के साथ दुनिया में है मशहूर
Sun, 04 Jun 2023-3:09 pm,
आजमगढ़ का निजामाबाद अपने ब्लैक पॉटरी के लिए देश दुनिया में जाना जाता रहा है, यहां के शिल्पकार अपने जादुई हुनर से यहां मिलने वाली विशेष मिट्टी से एक से एक डिजाइन के उपयोगी, फैंसी सामानों का निर्माण कर लोगों को कायल बनाते, जहां दीपावली में बेहतरीन डिजाइनों के दीपक देश के कोने कोने तक जाते रहे हैं, यहां के लोग अपने कठिन परिश्रम तथा हुनर के माध्यम से अपनी जीविका चलाते हैं. निज़ामाबाद में मिलने वाली मुलायम मिट्टी से यहां के शिल्पकार एक से एक मनमोहक डिजाइन वाले पॉट और अन्य घरेलू उपयोग के सामान तैयार करते हैं. यहां का कुटीर उद्योग है जो घर के सदस्य इसे तैयार करते हैं। ब्लैक पॉटरी से जुड़े निजामाबाद के हुसैनाबाद में ये शिल्पकार ब्लैक पॉटरी को एक नई पहचान दे रहे हैं. आइए जानते हैं Zee मीडिया के साथ कैसी बनती है ब्लैक पॉटरी