Video: देवरिया के लाल को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, शहीद की पत्नी को देख हर किसी की आंखे हुईं नम

पूजा सिंह Sat, 06 Jul 2024-3:44 pm,

Anshuman Singh Kirti Chakra Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. ये सम्मान उनकी पत्नी स्मृति ने ग्रहण किया. जब कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी को कीर्ति चक्र दिया तो वहां बैठे हर किसी की आंखें नम हो गईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और अन्य सुरक्षाबलों के 10 जवानों को उनके शौर्य के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. इसमें 7 जवानों को मरणोपरांत सम्मान मिला. आपको बता दें, कैप्टन अंशुमान सिंह यूपी के देवरिया के रहने वाले थे.19 जुलाई 2023 को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर में कैप्टन अंशुमान सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया. वो पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के कैप्टन थे. सियाचिन में अपने साथियों की जान बचाते हुए वो शहीद हो गए थे. वीडियो देखें

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link