क्राइम के मामले में क्या है यूपी की स्थिति, जानिए क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े

शुभम विश्वकर्मा Tue, 05 Dec 2023-8:02 pm,

NCRB Report: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की नई रिपोर्ट के अनुसार, प्रति लाख जनसंख्या 258 के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 171.6 की अपराध दर के साथ, यूपी देश के राज्यों में 18वें स्थान पर है। ये स्थान 2022 के लिए नेशनल क्राइम के आधार पर दिया गया है। राज्य में अपराध दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो 2021 में 154 से बढ़कर प्रति लाख जनसंख्या पर 171.6 हो गई। 2021 में कोविड लॉकडाउन के कारण अपराध दर कम थी। वहीं प्रति लाख जनसंख्या पर 661 मामलों के साथ, केरल 2022 में सबसे ज्यादा अपराध दर वाला राज्य था। यहां भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत 2.35 लाख मामले दर्ज किए गए। यूपी में कुल दर्ज मामलों की संख्या 4.01 लाख रही।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link