3 October History: 1977 में इंदिरा गांधी को आज ही के दिन भ्रष्टाचार के आरोप में किया गया था गिरफ्तार, जानें 3 अक्तूबर का इतिहास

Mon, 03 Oct 2022-9:31 am,

3 October History: देश दुनिया में हर दिन, हर वक्त कुछ ना कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं इतिहास के पन्नों में अपनी विशेष महत्व की वजह से दर्ज हो जाती हैं. इस वीडियो में आइए आपको दिखाते हैं और बताते हैं ऐसे ही कुछ घटनाओं के बारे में जो इतिहास के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण हैं. 1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया. 1880- पहले मराठी संगीत नाटक 'संगीत शाकुन्ताल' का पुणे में मंचन हुआ. 1923- भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का निधन हुआ. 1949- भारतीय फ़िल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता का जन्म हुआ. 1977- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया. 1978- कलकत्ता में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ. 1984- भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गई. 2007 - भारतीय लेखक एम.एन. विजयन का निधन हुआ. 2010 – 19वें राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली में शुरू हुए थे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link