4 October History: 2006 में आज ही के दिन जूलियन असांजे ने की थी विकीलीक्स की स्थापना, जानें 4 अक्तूबर का इतिहास
Tue, 04 Oct 2022-12:34 pm,
4 October History: देश दुनिया में हर दिन, हर वक्त कुछ ना कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं इतिहास के पन्नों में अपनी विशेष महत्व की वजह से दर्ज हो जाती हैं. इस वीडियो में आइए आपको दिखाते हैं और बताते हैं ऐसे ही कुछ घटनाओं के बारे में जो इतिहास के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण हैं. 1824- मेक्सिको एक गणराज्य बना. 1830- नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना. 1857- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ. 1884 - हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म हुआ. 1931- हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ. 1977- संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में संबोधित किया. 2006- जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की. 2011- मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने दावा किया कि प्राचीन समय में यहां के आदिवासी नरभक्षी थे. 2015- भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ.