Paper Queen के नाम से मशहूर है देवभूमि की ये कलाकार, अखबार से बनाती है 53 तरह के कपड़े
शुभम विश्वकर्मा Sat, 21 Oct 2023-1:40 pm,
Uttarakhand Paper Queen: उधम सिंह नगर बाजपुर के एक छोटे से गांव भोना इस्लाम नगर की रहने वाली रूबी नामक महिला ने ऐसा शोक पाला कि वह चर्चा का विषय बन गयीं। अचानक जैसे छोटे बच्चे अख़बार की कतरन के कपड़े बना बना कर खेलते हैं और अपने खिलोनो को पहनाते हैं लेकिन इस इन महिला ने न्यूज़ पेपर से ड्रेस डिजाइन का हुनर खोज लिया है। न्यूज़ पेपर से बनी ड्रेस पहन कर ये महिला पेपर क्वीन के नाम से चर्चित हो गयी और सोशल मीडिया पर इनका वीडियो खूब वायरल हो गया है।भौना इस्लाम नगर निवासी राजीव कुमार की 29 वर्षीय पत्नी रूबी ने जून माह में न्यूज पेपर कटिंग से फ्रॉक, गाउन, साड़ी, सलवार इत्यादि 53 ड्रेस बनाई हैं। रूबी को लोग अब पेपर क्वीन के नाम जानने लगे हैं।