Rashtrapati Chunav 2022: यशवंत सिन्हा का राजनीतिक सफर, बिहार में जन्मे, IAS बने, और अब हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Sat, 25 Jun 2022-10:35 am,

देश के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे इसके लिए 18 जुलाई को चुनाव है. एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हैं. 84 साल के यशवंत सिन्हा ने प्रशासनिक सेवा (IAS) की नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री की थी. एक समय था जब वो भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे. यशवंत सिन्हा तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे. इस वीडियो में आपको बताते हैं यशवंत सिन्हा के जन्म से लेकर उनके राजनीतिक सफर का ब्यौरा. यशवंत सिन्हा का जन्म 06 नवंबर 1937 को बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां गांव में कायस्थ परिवार में हुआ था। यशवंत सिन्हा ने राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया है. इसके बाद कुछ समय तक वह पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे. 1960 में सिन्हा का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के लिए हो गया. 24 साल तक उन्होंने बतौर आईएएस अपनी सेवाएं दीं. इस दौरान वह भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में उप-सचिव भी रहे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link