Watch Video: यमुना की बाढ़ से बढ़ा खतरा, किनारे पर दिख रहे मगरमच्छ

Fri, 26 Aug 2022-2:09 am,

यमुना और गंगा नदी में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं. गंगा और यमुना दोनों ही नदियों में इन दिनों जमकर कटान हो रही है. बड़े-बड़े मिट्टी के ढेर नदियों में समा जा रहे है, तो वहीं बाढ़ के चलते जलीय जीव भी यमुना नदी में देखे जा सकते है. किशनपुर के गुरुवल घाट में यमुना नदी में एक मगरमच्छ का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर पानी में मगरमच्छ घूमता दिख रहा है. वहीं, इसके पहले गाजियाबाद के इलाके में भी यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद विशालकाय मगरमच्छ घूमते देखें गए था. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. देखें वीडियो...

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link