अस्थमा से लेकर इन 5 बीमारियों के लिए वरदान है ये 2 रुपये की चीज!

Zee News Desk
Sep 22, 2023

औषधीय गुणों से भरपूर है कत्था

कत्थे का उपयोग आमतौर पर पान के साथ किया जाता है. साथ ही औषधीय गुणों की वजह से इसका उपयोग आयुर्वेद की कई दवाएं बनाने मे भी किया जाता है.

कत्थे के फायदे

अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिला सकता है.आइए जानते हैं इससे मिलने वाले 5 बेहतरीन फायदों के बारे में.

गले की खराश दूर करने में

गले की खराश को दूर करने में कत्थे का सेवन फायदेमंद होता है. कत्थे के चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं या कत्थे के चूर्ण को चूसें.

खांसी की समस्या से निजात दिलाने में

खांसी की समस्या से निजात दिलाने में भी कत्था लाभकारी माना जाता है. हल्दी और मिश्री के साथ कत्थे को मिलाकर गोली बना लें और इसे चूसें.

अस्थमा की समस्या में

अस्थमा में कत्था रामबाण माना जाता है. इसे हल्दी और शहद में मिलाकर दिन में तीन से चार बार एक-एक चम्मच सेवन करें. इससे लाभ मिल सकता है.

पेट संबंधी परेशानी में

पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने में भी कत्था कारगर माना जाता है. कत्था को पानी में उबालकर पीने से पेट संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है.

दांतों की दिक्कत

दातों से जुड़ी कोई परेशानी जैसे दर्द या मसूड़ों में सूजन है तो कत्थे को दंत मंजन में मिलाकर दांत साफ करें. इससे आराम मिलेगा.

घाव भरने में

चोट लगने पर पिसे हुए कत्थे को लगाएं. यह घाव को जल्द भरने में मदद करेगा.

डिस्क्लेमर

यहां दिए गए टिप्स सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं, जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

VIEW ALL

Read Next Story