विश्व सुंदरियों का क्या है यूपी कनेक्शन

Zee News Desk
Mar 09, 2024

भारत 9 मार्च को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है. भारत को मिस वर्ल्ड के स्टेज पर सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट कर रही हैं, इससे पहले भी भारत की 6 सुंदिरयों ने खिताब अपने नाम किया है. इनका कनेक्शन उत्तर प्रदेश से भी है.

प्रियंका चोपड़ा: भारत की पाँचवीं मिस वर्ल्ड

2000 में भारत की प्रियंका चोपड़ा के सिर पर लंदन में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज सजा था.

प्रियंका चोपड़ा

जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने 12वीं तक कई स्कूलों में पढ़ाई की है. उन्होंने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज और बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज व आर्मी स्कूल पढ़ाई की है.

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय 1994 में भारत की दूसरी मिस वर्ल्ड बनीं. ऐश्वर्या सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बहू हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन का यूपी के प्रयागराज से नाता है.

भारत ने अब तक दुनिया को 6 मिस वर्ल्ड दी हैं- रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी , प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर दी हैं. इनमें से कुछ का यूपी से गहरा नाता है.

मुंबई शहर में 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 का फिनाले 9 मार्च को है, जिसमें भारत को सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट कर रही हैं, जो फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत चुकी हैं.

सिनी शेट्टी फेमिस मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 रह चुकी हैं. पढ़ाई के साथ-साथ सिनी शेट्टी एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं. सिनी शेट्टी कर्नाटक राज्य से आती हैं.

सिनी शेट्टी

अगर सिनी शेट्टी 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 फिनाले को जीत अपने सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजवाती हैं, तो वह भारत की सातवीं मिस वर्ल्ड बन जाएंगी.

रीता फ़ारिया: भारत की पहली मिस वर्ल्ड

1966 में रीता फारिया ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारत की सफलता का पहला परचम लहराया था. वो ये ख़िताब जीतने वाली ना केवल भारत बल्कि एशिया की भी पहली प्रतियोगी थीं.

डायना हेडेन -भारत की तीसरी मिस वर्ल्ड

1997 में डायना हेडेन के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सजा था.

युक्ता मुखी: भारत की चौथी मिस वर्ल्ड

1999 में भारत की युक्ता मुखी लंदन में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विजेता बनी थीं.

मानुषी छिल्लर: भारत की छठी मिस वर्ल्ड

2017 में चीन के हेनान प्रांत के सान्या शहर में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता भारत की मानुषी छिल्लर रहीं.

VIEW ALL

Read Next Story