Lok Sabha Election 2024: 21 सीटों पर लड़ेगी उद्धव की शिवसेना
रुचिका कपूर Fri, 01 Mar 2024-3:39 pm,
Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा 21 सीटों पर उद्धव गुट की शिवसेना चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 15 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जबकि शरद पवार की एनसीपी 9 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी 2 सीट और राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकारी संगठन 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इस फॉर्मूले का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।