मॉर्निंग ब्रेकिंग: उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब ने 42 लोगो को मारा
Sat, 09 Feb 2019-9:15 am,
लखनऊ। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक 40 लोगों की मौत हो गई। उप्र के कुशीनगर में जहां 10 लोगों की मौत हुई वहीं सहारनपुर में 18 और उत्तराखंड के रुड़की में 12 लोगों की जान चली गई। करीब 24 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इन दोनों मामलों में शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग के करीब 22 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। लोगों का आरोप है मरने वालों ने स्प्रिट से बनी शराब पी थी।