74th Republic Day Parade: दिल्ली के Kartavya Path पर देश के विजयी संकल्प का `पराक्रम दर्शन`
Thu, 26 Jan 2023-12:43 pm,
भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो चुकी है। ये परेड कर्तव्य पथ से पहली बार गुज़र रही है और इस साल की परेड को कई मायनों में ख़ास माना जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।