Delhi Weather Update: दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर से बाढ़ (Flood) का खतरा मंडरा रहा है. खतरे के निशान के ऊपर यमुना नदी (Yamuna River) बह रही है. बता दें कि दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश (Heavy Rainfall) हो रही है. दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. दिल्ली के लिए मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी कर दिया है. देश के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है. जान लें कि दिल्ली में 2 हफ्तों से लगातार यमुना ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है. जहां 2 हफ्ते पहले दिल्ली में बाढ़ की स्थिति देखने को मिली थी. वहीं, एक बार फिर से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहती नजर आ रही है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

फिर से डरा रही यमुना


जान लें कि पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है. हाल ही में आई बाढ़ के बाद दिल्ली पर एक बार फिर संकट मंडरा रहा है. बता दें कि यमुना नदी के साथ-साथ उसकी सहायक नदी हिंडन का वाटर लेवल भी नोएडा, गाजियाबाद के लिए डेंजर बना हुआ है. जान लें कि इस समय यमुना का जलस्तर 205.98 मीटर दर्ज किया गया है. खतरे का निशान 205.33 मीटर है.


रिलीफ कैंपों शरण को मजबूर लोग


गौरतलब है कि बीते दिनों यमुना किनारे से 33 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया था और उनको रिलीफ कैंप में शरण दी गई थी. कुछ लोग वहां से वापस यमुना किनारे आने लग गए थे मगर सभी से अपील की गई है किस वक्त यमुना किनारे ना आए.


अभी भी बाढ़-बारिश से बेबस है जिंदगी! 


बड़ी खबर मुंबई से भी है जहां मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.


जरूरी खबरें


यूपी वालों को केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने दी बड़ी खुशखबरी, संसद में क‍िया ऐलान
दक्षिण से उत्तर तक बारिश का अलर्ट, बाढ़-बारिश से बढ़ेगी आफत; जानें अपने शहर का हाल