मानसून में रखें इन बातों का खास ख्याल, नहीं तो हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा!

Monsoon Tips:देश में जुलाई महीने की शुरूआत होते ही मानसून की दस्तक हो चुकी है. मानसून के आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिला है. मानसून के मौसम में हमें अपने सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए क्योकीं मानसून सुहाने मौसम के साथ कई बीमारियों को भी अपने साथ लाता है.

Jul 04, 2024, 20:01 PM IST
1/5

मानसून में फूड पॉइजनिंग

monsoon tipsmonsoon tips

मानसून के मौसम में लोग चटपटा और अनहेल्दी फूड ज्यादा खाते है जिसका असर  हमारी सेहत पर पड़ता है और हम फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते है.

2/5

क्यों होता है फूड पॉइजनिंग?

monsoon food aviodmonsoon food aviod

फूड पॉइजनिंग लोगों को अनहेल्दी और बाहर की चीजें ज्यादा खानें से होती है.मानसून के मौसम में क्या होता है कि खाने वाली चीजों में बैक्टीरिया और वायरस पैदा हो सकते है जिससे हमें फूड  पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है.

3/5

क्या खायें?

food to eatfood to eat

मानसून में हमें अपने डाइट में प्रोबायोटिक चीजों को शामिल करना चाहिए. प्रोबायोटिक चीजों में आप अपने डाइट में दही और छाछ जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं.

 

4/5

क्या ना खायें?

मानसून में हमें कच्ची सब्जियां बिना उबाले नहीं खानी चाहिए. इस मौसम में हमें पत्तेदार साग को खाने से बचना चाहिए.

5/5

इन बीमारियों का भी होता है खतरा

मानसून में ऐसा माना जाता है अनहेल्दी खाने से हमें डायरिया, कब्ज और अपच जैसी भी बीमारियां हो सकती है.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link