राजनीतिक चंदे पर बड़ी खबर

Thu, 02 Nov 2023-12:38 am,

वर्ष 2018-19 में Electoral bonds से सबसे ज्यादा चंदा BJP को 1,450 करोड़ रुपये मिला, इसी वर्ष कांग्रेस को 383 करोड़ रुपये जबकि तृणमूल कांग्रेस यानी TMC को 97 करोड़ 28 लाख रुपये चंदे के रुप में मिले। राजनीतिक चंदे के ये आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी किये हैं, लेकिन राजनीतिक दलों को ये चंदा किस कंपनी, संस्था या फिर व्यक्ति से मिला। इसकी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है। इसलिए सवाल उठता है कि अगर सरकार Income Tax Return के जरिये आम आदमी की पाई-पाई का हिसाब रखती है, तो फिर राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की जानकारी आम आदमी के लिए जानना क्यों जरूरी नहीं है।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link