आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू ने आज चौथी बार CM पद की शपथ ली
TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज चौथी बार CM पद की शपथ ली। नायडू ने राज्य में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहे।