Chandrayaan 3 LIVE: चांद के और करीब पहुंचा `चंद्रयान-3`! चौथी बार बदली अपनी Orbit

Thu, 17 Aug 2023-7:42 am,

Chandrayaan 3 LIVE: चंद्रयान-3 के लिए गुरुवार 17 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. चंद्रयान दो हिस्सों में बंट जाएगा. 17 अगस्त को दोपहर 1 बजे के करीब प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल एक दूसरे से अलग हो चांद की कक्षा में चक्कर लगाएंगे. यहां आपके मन में सवाल कौंध रहा होगा कि इसका मतलब क्या है. जब प्रोपल्शन मॉडयूल और विक्रम लैंडर से अलग होगा तो आगे का सफर लैंडर कैसे तय करेगा. 17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल अलग होने के बाद 100 किमी x 100 किमी की ऑर्बिट में एक दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर चांद का चक्कर लगाएंगे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link