Chhattisgarh CM Oath 2023: आज शाम 4 बजे शपथग्रहण, CM के साथ मंत्री भी लेंगे शपथ
Dec 13, 2023, 11:07 AM IST
Chhattisgarh CM Oath 2023: आज छत्तीसगढ़ में शाम 4 बजे शपथग्रहण होगा। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवी समारोह में शामिल होंगे।