Commercial LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन ही आम लोगों को महंगाई का लगा बड़ा झटका
रुचिका कपूर Fri, 01 Mar 2024-9:26 am,
Commercial LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन ही आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले जनवरी और फरवरी में भी दाम बढ़े थे। लगातार तीसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 25 रुपये 50 पैसे का इजाफा हुआ है। इसके अलावा हवाई ईंधन की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। हवाई ईंधन की कीमतों में 624 रुपये 37 पैसे किलो प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।