Dev Uthani Ekadashi: प्रयागराज में कालिंदी महोत्सव का आयोजन, जलाए गए सवा लाख दीपक

Thu, 23 Nov 2023-9:48 am,

Dev Uthani Ekadashi 2023: आज देवोत्थान एकादशी है. इस मौके पर प्रयागराज में कालिंदी महोत्सव मनाया गया है. इस दौरान यमुना के तट पर सवा लाख दीपक जलाए गए हैं. इसके साथ ही मां यमुना की भव्य आरती और आतिशबाजी भी की गई. बता दें एक साथ हजारों दीप जलने से यमुना नदी और मौजगिरी घाट रोशनी से जगमगा रहा था. दीपों की रोशनी से नजारा ऐसा था, मानों एक साथ हजारों सितारे आसमान से उतरकर ज़मीन पर टिमटिमा रहे हैं. इस मौके पर सर्व कल्याण के साथ ही देश और दुनिया में शांति और खुशहाली की ख़ास भी प्रार्थना की गई. इसके साथ ही कालिंदी महोत्सव में सैकड़ो की संख्या में आम नागरिक शामिल हुए.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link